नवजात शिशु कितने महीने में बैठने लगता है?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 15:41

बच्चे कौन से महीने में बैठना शुरू करते हैं? जानें बच्चों को जल्दी बैठना सिखाने के कुछ आसान तरीके

आपका श‍िशु बैठना शुरू करे इससे पहले आप उसे बिठाने का सही तरीका और उम्र जरूर जान लें
श‍िशु कौनसे महीने में बैठना शुरू करते हैं?

3 से 4 महीने का श‍िशु स‍िर ऊपर उठाना या अपने स‍िर को बैलेंस करना सीखता है, इस उम्र में उसके स‍िर की मांसपेश‍ियां तेजी से मजबूत हो रही होती हैं। 5 से 6 महीने का श‍िशु को बैठने के ल‍िए सहारे की जरूरत होगी, सपोर्ट के ब‍िना श‍िशु ग‍िर या लुढ़क सकता है। 7 से 8 महीने का श‍िशु ब‍िना सपोर्ट के साथ या उसके ब‍िना बैठने के ल‍िए तैयार हो जाता है। श‍िश‍ु आमतौर पर 5 से 7 महीने में बैठना शुरू करते हैं। वहीं जब बच्‍चे 9 महीने के हो जाते हैं तो वो ब‍िना सपोर्ट के कुछ समय के ल‍िए बैठ पाते हैं। हालांक इसका ये मतलब नहीं है क‍ि बच्‍चे को आप खुद से बैठने दें, उसे सपोर्ट की जरूरत होगी। अगर बच्‍चा बिना सपोर्ट के बैठने की कोश‍िश करेगा तो उसे स‍िर पर चोट भी लग सकती है। इस दौरान बच्‍चे की मांसपेश‍ियां पहले से ज्‍यादा मजबूत हो चुकी होती हैं, पर उसे ब‍िना सपोर्ट के न ब‍िठाएं।
बच्‍चे को बैठना कैसे स‍िखाएं?

1. बच्‍चे को बैठना सिखाना है तो उसे ऊपर की ओर देखने के ल‍िए प्रेर‍ित करें।

2. बच्‍चा बैठने के ल‍िए अपने हाथ को खड़ी अवस्‍था में रखकर सहारे की तरह इस्‍तेमाल करता है, इसमें आप बच्‍चे को बैलेंस बनाने में मदद करें, इस पोज‍िशन को ट्राइपॉड पोज‍िशन कहते हैं।

3. श‍िशु के पैर को फैलाकर वी के अक्षर में रखें इससे उसे बैठने में आसानी होगी और बच्‍चा स्‍थ‍िरता बना सकेगा।

4. आप बच्‍चे को बैठना स‍िखाने के ल‍िए तक‍िए के इर्द-ग‍िर्द रख दें, अब उसे दोनों हाथों की मदद से पीछे से सहारा दें या आगे से बच्‍चे के दोनों हाथ पकड़ें।

5. इससे बच्‍चे को स‍िर को न‍ियंत्रण में रखना आएगा जो बैठने से पहले सीखना जरूरी है।

6. आप बच्‍चे को गोद में ब‍िठाकर भी खुद से बैठना स‍िखा सकते हैं, बच्‍चे को गोद में ब‍िठाकर पीछे की ओर से हल्‍का पुश करें ज‍िससे बच्‍चा बैठने का प्रयास करेगा।

7. बच्‍चे को बैठना सीखाने के ल‍िए पेट के बल लेटकर खेलने के ल‍िए प्रेर‍ित कर सकते हैं।

8. आप बच्‍चे को फर्श पर पैरों के बीच रखकर ब‍िठाना सिखा सकते हैं, इससे बच्‍चे के ग‍िरने का डर भी नहीं होगा।

9. जब बच्‍चा लेटा हो तब उसको सहारा देकर ख‍िलाने की कोश‍िश करें, और हाथ से बच्‍चे को मजबूती से पकड़े रहें। खेल-खेल में बच्‍चा उठने का प्रयास करेगा।
बच्‍चे को ब‍िठाने की पोज‍िशन

आप बच्‍चे को ब‍िठाने के ल‍िए सहारा दे सकते हैं। इसके ल‍िए आप बच्‍चे को कंधे पर ले सकते हैं या उसे ब‍िठाते समय पीछे से कूल्‍हे या पीठ की ओर से पकड़कर ब‍िठाने का प्रयास कर सकते हैं।
आप श‍िशु को पीठ के बल खेलने के ल‍िए प्रेर‍ित करें, पीठ के बल लेटकर बच्‍चे की मांसपेश‍ियों में लचीलापन रहता है ज‍िससे वो आसानी से उठ पाता है।
करवट लेकर भी आप बच्‍चे को ब‍िठाने का प्रयास कर सकते हैं, इससे बच्‍चा उठने का प्रयास करेगा।
पेट के बल रखकर भी आप बच्‍चे को हाथ से सपोर्ट देखकर उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info